समस्तीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे सम्राट चौधरी ने जिले के खानपुर स्थित अवतार धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित कई विधायक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने महायज्ञ को सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला आयोजन बताया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। Post navigation मुसरीघरारी में मुजाहिद-उल-इस्लाम मोहर्रम कमिटी के नए कार्यालय का उद्घाटन, तैयारियों पर हुई चर्चा नवमी मोहर्रम पर मुसरीघरारी में उमड़ा जनसैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल