समस्तीपुर। 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार एवं आई.एन.ओ. के बैनर तले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मित्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड योगिक साइंस द्वारा किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में चिकित्सक, परिचारिका एवं नर्सिंग कर्मी, सफाई कर्मी, हाउसकीपिंग, प्रशासनिक कर्मचारी, ग्रामीण, मीडिया प्रतिनिधि तथा विभिन्न फिजिकल एकेडमी के बच्चों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का समन्वयन मंदीप सिन्हा, प्रबंध निदेशक, मित्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड योगिक साइंस (MIMS) के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल की अधीक्षक डॉ. पूनम कुमारी एवं प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार कर्ण की उपस्थिति में हुआ। योग सत्र का संचालन एवं प्रशिक्षण डॉ. कृष्ण कुमार ने किया। उनके साथ डॉ. संतोष गिरी, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. जयनारायण सिंह एवं प्रीति कुमारी ने भी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मियों में डॉ. राणा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. निशांत कुमार, राकेश रौशन, डॉ गणेश कुमार, रौशन कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

One thought on “12वें विश्व योग दिवस पर श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *