उजियारपुर (समस्तीपुर)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उजियारपुर प्रखंड के रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. तरुण कुमार चौधरी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) अरविंद प्रताप सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। योग शिविर में उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने कहा कि योग स्वस्थ समाज के निर्माण का सशक्त माध्यम है। वहीं डीडीसी अरविंद प्रताप सिंह ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की जानकारी दी गई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। Post navigation 12वें विश्व योग दिवस पर श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन मोहर्रम को लेकर मुसरीघरारी चौराहा का निरीक्षण, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश