सरायरंजन। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत एक निजी होटल के प्रांगण में रविवार को स्वर्ण संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता अखिलेश कुमार मिश्रा ने की, जबकि मंच संचालन उजियारपुर निवासी चंदन कुमार मिश्रा ने किया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से अजीत कुमार कश्यप को मोर्चा का संयोजक बनाया गया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। मोर्चा की ओर से यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को पूरी तरह रोलबैक करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। ऐसी ही मांगें हाल के दिनों में बिहार के अन्य हिस्सों में हुई सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा की बैठकों में भी सामने आई हैं। 

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि 7 अक्टूबर 2026 को समस्तीपुर में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को प्रशासन एवं संबंधित स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में अमरेन्द्र सिंह, रूमान अहमद शाबरी, शिव कुमार, शिवम कुमार और अशोक कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *