मुसरीघरारी। विद्यार्थियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बेइयाता फाउंडेशन एवं नई सोच ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में ग्लोबल विजन एकेडमी कैंपस, बी. ऐलौथ, मुसरीघरारी में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला अग्निशमन कार्यालय, समस्तीपुर की टीम ने विद्यार्थियों को आग से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग की ओर से श्रीमती ज्योति कुमारी, श्री नागेन्द्र कुमार गौतम समेत अन्य अग्निशमन कर्मियों एवं टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में अपनाये जाने वाले सुरक्षा उपाय, आपातकालीन स्थिति में सही प्रतिक्रिया तथा अग्निशमन उपकरणों के उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आग जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने और बचाव कार्य में सावधानी बरतने के विभिन्न तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गयी। वहीं, फायर एक्सटिंग्विशर के सही एवं सुरक्षित इस्तेमाल का भी प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शाकिर रजा, खालिद रजा, हसनैन नज़ारे, आकिब रजा एवं आरिफ इस्माइल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर बेइयाता फाउंडेशन एवं नई सोच ट्रस्ट की ओर से काशिफ रजा, मो. शहनवाज, मो. अरमान, शादिक रजा, बंटी कुमार, जुल्कारनैन नज़ारे, फरीद अंसारी, जिकौर रहमान एवं लालबाबू कुमार उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने, सही निर्णय लेने तथा स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण देना है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और जीवन बचाएं” का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *