समस्तीपुर। मुसरीघरारी में सोमवार को मुजाहिद-उल-इस्लाम मोहर्रम कमिटी के नए कार्यालय का आधिकारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मोहर्रम के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं जुलूस के संचालन समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कमिटी के प्रमुख सदस्यों में अब्दुल हकीम, नसीम अब्दुल्ला, हाजी फिरोज, मो. साहेब जान, अताउर रहमान, दानिश कमाल, असरार दानिश, मो. फूलो, मो. राजा, कलाम, कुद्दुस एवं रिजवान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमिटी के सदस्यों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी तथा प्रशासन के सहयोग से पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। Post navigation समस्तीपुर के किसान पुत्र ने मुंबई में बनाई पहचान, Jio Hotstar पर रिलीज होगी रूपक कुमार की फिल्म ‘TAVVAI’ सातवीं मुहर्रम पर बी ऐलोथ एवं बखरी अखाड़ा ने निभाई परंपरा, खेल प्रदर्शन से दिखाया कौशल