समस्तीपुर, 11 जून। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav के 79वें जन्मदिन के अवसर पर समस्तीपुर जिला राजद कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में गुरुवार को केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मौजूद राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा उनके सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। जन्मदिन समारोह में रोमा भारती, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रमेश यादव, विपिन सहनी, राजेन्द्र सहनी, संतोष कुमार, राकेश ठाकुर, विनोद पासवान, मन्नू पासवान, चमन कुमार, राजू यादव, मो. राजा, अजहर आलम, राहुल राय, जितेंद्र कुमार, सतवीन पासवान, संजय कुमार, सरीता देवी सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। Post navigation अतिक्रमण के खिलाफ शिकायत के बाद शिकायतकर्ता को मिली धमकी, पुलिस से सुरक्षा की मांग समस्तीपुर में 14 व 17 जून को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, तैयारी पूरी