समस्तीपुर। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पदों पर नियुक्ति के लिए 14 एवं 17 जून 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा विभागीय निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में नोडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता ऋषभ राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे। Post navigation समस्तीपुर में राजद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन दलसिंहसराय में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बढ़ाया हौसला