नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून 2026 को एक नया राजनीतिक कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मोदी ने 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

इस उपलब्धि पर देश और दुनिया के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित अनेक वैश्विक नेताओं ने उनके नेतृत्व और लंबे सार्वजनिक जीवन की सराहना की।

भाजपा और एनडीए के नेताओं ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताया। कई राज्यों में समर्थकों द्वारा पूजा-पाठ, हवन और विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किए जाने की खबरें सामने आई हैं। केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी मंदिरों में जाकर देश की प्रगति और प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार जनादेश प्राप्त कर वे देश के प्रधानमंत्री बने।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भी एक विशेष प्रस्ताव पारित कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

आशीर्वाद न्यूज़ डेस्क
निष्पक्ष पत्रकारिता का भरोसेमंद नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *