कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर कथित असंतोष और बगावत की चर्चाओं के बीच एक नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष को भेजे गए कथित पत्र में आसनसोल से टीएमसी सांसद सायोनी घोष का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।सूत्रों का दावा है कि पार्टी के कुछ सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को सौंपे गए पत्र पर सायोनी घोष के भी हस्ताक्षर हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही टीएमसी नेतृत्व की ओर से कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।राजनीतिक गलियारों में सायोनी घोष को अभिषेक बनर्जी के करीबी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में यदि यह दावा सही साबित होता है, तो इसे पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा सकता है।फिलहाल मामले को लेकर अटकलों का दौर जारी है। आधिकारिक पुष्टि या संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।आशीर्वाद न्यूज़ डेस्कनिष्पक्ष पत्रकारिता का भरोसेमंद नाम ::: Post navigation खान सर को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक मोदी ने नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा, देश-विदेश से मिल रही बधाइयाँ; कई स्थानों पर पूजा-पाठ और हवन