समस्तीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के पटेल मैदान स्थित इंडोर हॉल में जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग को जन-जन तक पहुंचाना था। Post navigation मोहर्रम को लेकर मुसरीघरारी चौराहा का निरीक्षण, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश समस्तीपुर के किसान पुत्र ने मुंबई में बनाई पहचान, Jio Hotstar पर रिलीज होगी रूपक कुमार की फिल्म ‘TAVVAI’