समस्तीपुर। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर चकरमन गांव के समीप एक पिकअप वाहन से सड़े-गले आलू के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 631.08 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तस्कर शराब की खेप को पुलिस की नजरों से बचाने के लिए पिकअप में सड़े-गले आलू लादकर उसके नीचे विदेशी शराब छिपाकर ले जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की जांच की गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। बरामद शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क, सप्लायर और गंतव्य के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। Post navigation दलसिंहसराय में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का हुआ सम्मान, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बढ़ाया हौसला समस्तीपुर पुलिस अब एक्शन मोड में, अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने दिए कड़े निर्देश