समस्तीपुर। जिले में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिले के सभी थानाध्यक्षों और पुलिस अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थानों में आने वाले फरियादियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने तथा उनकी शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निष्पादन करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी, कुर्की-जब्ती की कार्रवाई में तेजी लाने तथा अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही रात्रि गश्ती को और सशक्त बनाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। एसपी ने शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर कड़ी नजर रखने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को नियमित जांच अभियान चलाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने का आदेश दिया। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों को जनता का विश्वास जीतने और अपराध मुक्त वातावरण बनाने के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। Post navigation समस्तीपुर में सड़े-गले आलू के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 631.08 लीटर विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का चालक गिरफ्तार समर कैंप के तहत केशवचन्द ज्ञान निकेतन के बच्चों ने किया पूसा कृषि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक भ्रमण