कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के Netaji Subhas Chandra Bose International Airport पर शुक्रवार को एक इंडिगो विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार विमान अगरतला के लिए उड़ान भरने वाला था और एयरपोर्ट पर खड़ा था। इसी दौरान तेज तूफान के बीच उस पर बिजली गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई यात्री या क्रू सदस्य घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने विमान की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। Post navigation कोटा में छात्रों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा