नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ हुई लंबी बैठक के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी सांसदों ने बड़ा फैसला लिया है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि लोकसभा में पार्टी के 20 बागी सांसद जल्द ही नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल होंगे। रविवार को दिए गए बयान में काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि पार्टी के भीतर लंबे समय से असंतोष का माहौल था और अब कई सांसदों ने अलग रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इस बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के साथ हुई बैठक की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसने इस पूरे घटनाक्रम को और अधिक चर्चा में ला दिया है। हालांकि टीएमसी नेतृत्व की ओर से अभी तक इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यदि 20 सांसदों के अलग होने का दावा सही साबित होता है तो यह ममता बनर्जी और टीएमसी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जाएगा। वहीं नई पार्टी के गठन या उसमें शामिल होने की प्रक्रिया पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल राजनीतिक विश्लेषक इस घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजनीति के लिए महत्वपूर्ण मान रहे हैं। आने वाले दिनों में इस मामले पर और बड़े खुलासे हो सकते हैं। Post navigation असम के जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान हादसे का शिकार ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, आग में जिंदा जले दोनों चालक