पटना। चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक फैसल खान उर्फ खान सर को पटना की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोचिंग संस्थान के बाहर हुई फायरिंग से जुड़े मामले में अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है और अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है।

मामले की सुनवाई के दौरान खान सर की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। अदालत ने सुनवाई के बाद पुलिस को मामले की केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि जांच जारी रह सकती है, लेकिन अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि हाल ही में पटना स्थित एक कोचिंग संस्थान के बाहर हुए विवाद और फायरिंग मामले में खान सर का नाम भी प्राथमिकी में शामिल किया गया था। इसके बाद उन्होंने अदालत की शरण ली थी।

अदालत के इस फैसले के बाद खान सर के समर्थकों में खुशी का माहौल है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

आशीर्वाद न्यूज़ डेस्क
निष्पक्ष पत्रकारिता का भरोसेमंद नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *