दलसिंहसराय/समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पंचायत के मुखिया को 1 लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को मुखिया द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और मुखिया सिया राम राय को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम आरोपी मुखिया को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई। बताया जा रहा है कि मामले में पूछताछ के बाद विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना के बाद पंचायत क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और लोग निगरानी विभाग की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं। आशीर्वाद न्यूज़ डेस्कनिष्पक्ष पत्रकारिता का भरोसेमंद नाम Post navigation मऊ बाजार फायरिंग कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, चार नामजद आरोपी गिरफ्तार एसडीओ सदर दिलीप कुमार का निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में औचक निरीक्षण, फायर सेफ्टी व्यवस्था की ली जानकारी