मुसरीघरारी (समस्तीपुर):मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां घर के दरवाजे पर खड़ी स्कॉर्पियो को अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और वाहन बरामदगी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुर पंचायत अंतर्गत जियसपुर चौथ वार्ड संख्या-17 निवासी अवधेश कुमार की स्कॉर्पियो उनके घर के दरवाजे पर खड़ी थी। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने वाहन पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार, चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक युवक पहले आसपास की गतिविधियों का जायजा लेते हुए दिखाई देता है। इसके बाद वह स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो जाता है। वाहन मालिक अवधेश कुमार ने मुसरीघरारी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर FIR पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। Post navigation समस्तीपुर नगर निगम के वार्ड पार्षद चंदन यादव के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार, आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी अतिक्रमण हटाने में सख्त नगर निगम, लेकिन अपनी ही टैंकर बनी सड़क पर बाधा!