समस्तीपुर। मुसरीघरारी के पटोरी रोड पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रायपुर निवासी मुन्ना ईश्वर(21 वर्ष) एवं मुसरीघरारी निवासी वाली हसन उर्फ हीरा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पार कर रही एक मोटरसाइकिल को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। Post navigation सातवीं मुहर्रम पर बी ऐलोथ एवं बखरी अखाड़ा ने निभाई परंपरा, खेल प्रदर्शन से दिखाया कौशल नवमी मोहर्रम पर मुसरीघरारी में उमड़ा जनसैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल