मुसरीघरारी में शुक्रवार को युवाओं की एक बैठक आयोजित हुई।यह बैठक विद्यार्थियों के समर्थन, पेपर लीक के विरोध एवं दिल्ली में पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रस्तावित मार्च को लेकर एक महत्वपूर्ण मुद्दे सामिल है।बैठक में प्रोटेस्ट और मार्च से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, कल रात माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन, सीजेपी के साथ आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक, एवं सोनम वांगचुक जी द्वारा अनशन समाप्त किए जाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। युवाओं ने बैठक में रविवार को दिन 02:00 बजे में मुसरीघरारी के चारों सड़कों मार्च निकले जाने की तैयारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में युवा सभी साथियों से अनुरोध है कि धैर्य बनाए रखने की भी अपिल किया गया। मुसरीघरारी के युवाओं में छात्रों के भविष्य को लेकर जागरूकता, जोश, आक्रोश और अपनी बात लोकतांत्रिक तरीके से रखने का दृढ़ संकल्प लिया है। मौके पर कैफ़ी आज़मी नैयर, राजू कुमार, हसनैन नज़ारे, प्रिय रंजन कुमार, अभिनव राज,फूल हसन, कुंदन कुमार, मो. नशीरुद्दीन, दीपक कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे मुसरीघरारी में बैठक में उपस्थित युवा Post navigation इलाज की जगह अनाज! बरबट्टा पंचायत के स्वास्थ्य उपकेंद्र की बदहाल व्यवस्था ने खड़े किए गंभीर सवाल