आरा। बिहार के आरा में भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। एनकाउंटर को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते हुए आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। प्रदर्शनकारी मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी सड़क से नहीं हटे तो पुलिस ने जाम हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और लोगों को खदेड़कर मार्ग को खाली कराया। एनकाउंटर को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। एक तरफ पुलिस अपनी कार्रवाई को उचित बता रही है, वहीं मृतक के परिजन और स्थानीय लोग पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है। Post navigation नेपाल में रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर नया खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने ? 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में योग शिविर, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया शुभारंभ