दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक यामाहा शोरूम के मैनेजर मोहम्मद फैज़ की कथित तौर पर उनके ही सहकर्मी रहे सोनू पासवान ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, सोनू पासवान पहले उसी शोरूम में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसकी कुछ गतिविधियों और व्यवहार को लेकर शोरूम प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। सोनू को शक था कि उसकी नौकरी जाने के पीछे शोरूम मैनेजर मोहम्मद फैज़ की भूमिका है। इसी रंजिश में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि सोनू पासवान ने पहले मोहम्मद फैज़ पर बाइक के शॉकर से लगातार हमला किया। जब उसे लगा कि फैज़ अभी जीवित हैं, तो उसने कैंची से उनकी गर्दन पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौके पर ही मोहम्मद फैज़ की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शोरूम से बाहर निकला और मोहम्मद फैज़ की स्कूटी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी सोनू पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की पूरी साजिश एवं परिस्थितियों की जांच जारी है। इस निर्मम हत्या से मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। Post navigation पाटलिपुत्र स्टेशन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, स्पेशल ट्रेन में तोड़फोड़; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले क्या आपने देखा है ऐसा बरगद? समस्तीपुर के गांव में छिपा है प्रकृति का अनमोल खजाना