पटना से ट्रेनिंग कर लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार खड़े ट्रक से टकराई, मौके पर ही 3 की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम बेगूसराय में शुक्रवार की सुबह ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। NH-31 पर खड़ी एक ट्रक से तेज रफ्तार कार की ऐसी जोरदार टक्कर हुई कि उसमें सवार चार लोगों की जान चली गई। अस्पताल के बाहर अधिकारियो का जमावड़ा 🚨 प्रशिक्षण से लौटते वक्त हुआ बड़ा हादसा जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा में तैनात तीन थाना प्रभारी पटना से प्रशिक्षण पूरा कर एक ही कार से लौट रहे थे। रास्ते में साहेबपुर कमल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। 💥 टक्कर इतनी जोरदार कि कार के उड़े परखच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए। आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह पुलिस को सूचना दी। ट्रक और कर के दुर्घटना स्थल की तस्वीर 😔 मौके पर तीन की मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम इस हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुलिस अधिकारी और एक चालक शामिल हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में गहरा शोक फैल गया है। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त 🏥 प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच शुरू सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टक्कर बताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। Post navigation नीतीश के बाद निशांत की एंट्री से बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल क्या पवन सिंह बनेंगे बिहार सरकार में मंत्री? MLC बनने के बाद सियासी अटकलें तेज