समस्तीपुर:समस्तीपुर जिले के उभरते क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वे श्रीलंका में आयोजित ट्राई सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने भले ही बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को शानदार शुरुआत दिलाने में सफल रहे। मैच के दौरान वैभव ने शुरुआत से ही सकारात्मक रुख अपनाया और तेजी से रन बटोरे। हालांकि वे अपनी पारी को लंबे स्कोर में तब्दील नहीं कर सके, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। समस्तीपुर सहित पूरे बिहार के क्रिकेट प्रेमियों को वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे वैभव को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। वैभव की उपलब्धियों से जिले के युवाओं में भी खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो आने वाले समय में वे भारतीय सीनियर टीम में भी अपनी जगह बना सकते हैं। Post navigation एसडीओ सदर दिलीप कुमार का निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में औचक निरीक्षण, फायर सेफ्टी व्यवस्था की ली जानकारी वैभव सूर्यवंशी के दोस्त अयान राज का बल्ला गरजा, 83 गेंदों में ठोके 210 रन