समस्तीपुर:समस्तीपुर सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार ने शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध फायर सेफ्टी व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की स्थिति तथा आपातकालीन सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। एसडीओ ने अस्पताल प्रबंधन से फायर सेफ्टी से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कई अस्पतालों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, उनकी वैधता तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसडीओ ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी सुरक्षा मानकों को समय पर पूरा करने को कहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम संचालकों में हलचल देखी गई। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि जनहित और मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Post navigation समस्तीपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मुखिया 1.20 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार समस्तीपुर के लाल वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाई चमक, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली तूफानी पारी