समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में गांजा की कथित बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसरीघरारी के सातनपुर रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने एक दुकान में काफी समय से गांजा की बिक्री की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर मुसरीघरारी थाना की पुलिस ने उक्त दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रवींद्र कुमार झा उर्फ मंटू झा (लगभग 40 वर्ष), पिता परमानंद झा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से करीब 320 ग्राम गांजा बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान मुसरीघरारी थाना के सब-इंस्पेक्टर विजेश कुमार सहित सरायरंजन अंचलाधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस को उक्त दुकान से लंबे समय से गांजा की बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *