नगर पंचायत मुसरीघरारी द्वारा मंगलवार को वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12 में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन नगर पंचायत प्रशासन को सौंपे। इस दौरान 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

शिकायत फॉर्म को भरते हुए नगर पंचायत कर्मी

शिविर में मुख्य रूप से नल-जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी आवेदनों को प्राप्त कर समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया।

मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने प्राप्त सभी आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को जल्द राहत मिल सके।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर उपमुख्य पार्षद मंजू देवी, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, रामसागर साह, विजय कुमार बैठा, मो. नौशाद, अशोक रजक, होरिल, महाज़न सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों को अपनी शिकायतें सीधे प्रशासन के समक्ष रखने और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करने का अवसर मिल सके।

शिकायत लेकर पहुचे ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *