जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर पंचायत मुसरीघरारी की पहल, चार वार्डों में लगा सहयोग शिविर

मुसरीघरारी। नगर पंचायत मुसरीघरारी द्वारा आम लोगों की समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित समाधान के उद्देश्य से मंगलवार को वार्ड संख्या-5, 6, 7 एवं 8 में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने जानकारी दी कि अब प्रत्येक माह के पहले एवं तीसरे मंगलवार को अलग-अलग वार्डों में इस प्रकार के सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य जनता की शिकायतों को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है।

शिविर के दौरान दर्जनों लोगों ने पेयजल, सफाई, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, आवास योजना तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने नगर पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी समस्याएं लेकर कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वार्ड स्तर पर शिविर लगने से आम जनता को अपनी बात सीधे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस व्यवस्था से शिकायतों का शीघ्र समाधान संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन, वार्ड पार्षद अशोक रजक, फरहान, मोहम्मद अजमल, सत्यनारायण चौधरी, सुधीर कुमार, अमर कुमार सहित नगर पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 thoughts on “वार्ड स्तर पर सुनवाई, नगर पंचायत मुसरीघरारी के सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *